
Jamshedpur : टेल्को थाना क्षेत्र के खड़ंगाझार ज्योतिनगर की रहने वाली मंजूला गोराई (66) गुरुवार की रात 9.30 बजे अपने घर के सामने लकड़ी जलाकर आग ताप रही थी. इस दौरान ही कपड़े में आग लगने से वह बुरी तरह से जल गयी. चिखने और चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े और कंबल ओढ़ाकर आग को बुझाने का काम किया. इसके बाद वृद्धा को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां पर इलाज के क्रम में ही रात के 2 बजे उसकी मौत हो गयी. डॉक्टरों का कहना है कि महिला 80 प्रतिशत तक जल गयी थी. मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया.
इसे भी पढ़ें- चेकिंग प्वाइंट पर ही बाइक घुमाकर पुलिस को दिया चकमा




