JharkhandRanchi

रांची रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही महिला ट्रैक पर गिरी, ट्रेन से कटकर मौत

Ranchi: रांची रेलवे स्टेशन पर एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. मृतका का नाम अंजुम तारा है. बताया जाता है कि महिला लातेहार जाने वाली थी लेकिन जानकारी के अभाव में वह गलत ट्रेन पर चढ़ गई जिसके बाद उतरने के दौरान यह हादसा हुआ.

मृतक महिला अपने पति अहमद अंसारी के साथ विशाखापट्टनम से वापस लौट रही थी. लेकिन रांची में परिवार गलती से पटना जाने वाली जनशताब्दी ट्रेन पर चढ़ गया था. चलती ट्रेन से उतरने के दौरान पत्नी का पैर फिसल गया और ट्रैक पर आ गई. इसके बाद उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें: रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस के लिये यात्रियों को कितना करना होगा खर्च, देखें अपडेट

Related Articles

Back to top button