
Palamu : पलामू जिले के चैनपुर थानान्तर्गत संवेदनशील इलाके चांदो में सोमवार को शांति समिति की बैठक के दौरान प्रशासनिक कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया गया. प्रशासनिक कार्रवाई से लोग क्षुब्ध नजर आए. बैठक के दौरान बातचीत चल ही रही थी कि कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस घटना में मेदिनीनगर सदर एसडीओ और डीएसपी का एक-एक वाहन के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है. घटना की सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय से उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि, एसपी इंद्रजीत माहथा मौके पर पहुंचे और दोनों समुदायों को शांत करा कर बैठक की. बैठक में शांति बनाए रखने पर दोनों समुदाय के लोगों ने सहमति जतायी.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में 10 हजार से अधिक वारंटी हैं फरार, पुलिस नहीं कर पा रही है गिरफ्तार
अधिकारी अपनी घोषणाओं पर अब तक खरा नहीं उतरे
दुर्गा पूजा के दशमी के दिन प्रतिमा विसर्जन के दौरान मार्ग विवाद को लेकर दो समुदायों में भड़की हिंसा के बाद चांदो में जान माल को भारी नुकसान पहुंचा था. ग्रामीणों का आरोप है कि मामले में पुलिस की ओर से एकतरफा कार्रवाई की गयी और निर्दोषों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. लोगों का यह भी कहना है कि हिंसा में सत्यनारायण सिंह की तलवार से मारकर हत्या की गयी थी, लेकिन प्रशासन ने इसे ट्रैक्टर दुर्घटना दिखा दिया. कई लोगों के आर्थिक स्त्रोत और मकान आग में जलने से नष्ट हो गए थे, जिसकी भरपाई अबतक नहीं की गयी है. प्रशासनिक अधिकारी अपनी घोषणाओं पर अब तक खरा नहीं उतर पायी है.
इसे भी पढ़ें: सबरीमला विवाद का असर ! कोलकाता के एक काली पूजा पंडाल में महिलाओं की इंट्री बैन
चांदो नहीं मनेगी दीपावली
दशहरा की घटना के बाद चांदो के लोग अंदर ही अंदर टूट चुके हैं, कई लोग जेल में बंद हैं. ऐसे में वहां के ग्रामीणों ने इस बार दीपावली नहीं मनाने का निर्णय लिया है. ग्रामीणों का कहना है कि अपने जेल में हैं और हिंसा ने उन्हें भारी दुख पहुंचाया है. ऐसे में उन्होंने दीवाली नहीं मनाने का निर्णय लिया है.






