
Ravi Aditya
Ranchi: राज्य के आईएएस, आईएफएस और आईपीएस के कैडर मैनेजमेंट में एक रूपता नहीं है. सीएस रैंक के अफसर होते हुए भी विशेष सचिव के पद पर काम करना पड़ रहा है. वर्तमान में वन विभाग के विशेष सचिव एके रस्तोगी पीसीसीएफ (प्रधान मुख्य संरक्षक) रैंक के अफसर हैं. लेकिन वे वन विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं. हालांकि सीएस रैंक में पे स्केल बराबर का है, लेकिन पद विशेष सचिव का ही है. वहीं वन विभाग के अपर मुख्य सचिव इंदू शेखर चतुर्वेदी 1987 बैच के अफसर हैं. वहीं एके रस्तोगी उनसे सीनियर 1986 बैच के अफसर हैं.
इसे भी पढ़ें – सवालः आखिर पाकुड़ में डीसी के खिलाफ हो रहे हंगामे पर सरकार क्यों नहीं ले रही संज्ञान
एक अफसर नहीं गये थे राज्य प्रतिनियुक्ति पर
सीसीएफ रैंक के एक अफसर को स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव बनाया जाना था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. इसके पीछे तर्क था कि सीसीएफ रैंक, सचिव रैंक के बराबर होता है. बताते चलें कि सीसीएफ (मुख्य वन संरक्षक) सचिव रैंक, एपीसीसीएफ (अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक) प्रधान सचिव और पीसीसीएफ (प्रधान मुख्य वन संरक्षक) मुख्य सचिव रैंक का होता है. राज्य में मुख्य सचिव, पीसीसीएफ और डीजीपी का पे स्केल सीएस रैंक के बराबर होता है.
दूसरे राज्यों में आईएफएस को मिलता है सचिव का पद
दूसरे राज्यों में आईएफएस को सचिव का पद मिलता है. पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में आईएफएस अनिल कुमार साहू को वन सचिव बनाया गया था. इसी तरह छत्तीसगढ़ में आईएफएस आनंद साबू ऊर्जा सचिव रहे. मध्यप्रदेश में आईएफएस अफसर प्रशांत कुमार को वन सचिव और योगेंद्र कुमार को पर्यावरण सचिव बनाया गया था.
इसे भी पढ़ें – पाकुड़ समाहरणालय से लेकर तमाम शहर में डीसी के खिलाफ आजसू की पोस्टरबाजी, कहा – डीसी साहब जनता के सवालों का दें जवाब
कम ग्रेड पे पर काम कर रहे आईएफएस
सचिव रैंक के अफसर होते हुए भी आईएफएस राज्य प्रतिनियुक्ति में कम ग्रे पे पर काम कर रहे हैं. सीसीएफ का पद सचिव रैंक का है इस रैंक का ग्रेड पे 10 हजार रुपये है. वहीं राज्य प्रतिनियुक्ति में विशेष सचिव का ग्रेड पे 8700 रुपये है. इसी तरह सीएफ (वन संरक्षक) का ग्रेड पे विशेष सचिव के ग्रेड पे अधिक है. सीएफ का ग्रेड पे 8900 रुपये है.
ये आईएफएस हैं राज्य प्रतिनियुक्ति में
एके रस्तोगी (प्रधान मुख्य वन संरक्षक) – विशेष सचिव वन
सर्वेश सिंघल (अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक) – विशेष सचिव आईटी
डीके सक्सेना (मुख्य वन संरक्षक) – विशेष सचिव महिला बाल कल्याण
परितोष उपाध्याय (मुख्य वन संरक्षक) – विशेष सचिव ग्रामीण विकास
रवि रंजन (मुख्य वन संरक्षक) – सीईओ, स्कील डेवलपमेंट मिशन
सिर्द्धाथ त्रिपाठी (वन संरक्षक) -मनरेगा आयुक्त
इसे भी पढ़ेंःकोर्ट, पीएमओ, राष्ट्रपति, सीएम, मंत्रालय, नीति आयोग और कमिश्नर किसी की परवाह नहीं है कल्याण विभाग को




