
Ranchi. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रिम्स में प्लाज्मा डोनेशन की संख्या बढ़ाने के लिए एफरेसिस मशीन लगाई जा रही है. एफरेसिस मशीन के जरिये एक बार में दो लोगों से प्लाज्मा डोनेशन लिया जा सकेगा. इससे पहले सिर्फ एक मशीन से ही प्लेटलेट्स और प्लाज्मा दोनों लिया जा रहा था.
इसे भी पढ़ें- वैक्सीन के बाद रूस का नया दावा, हवा में कोरोना वायरस है या नहीं, इसे पता लगाने के लिए बनाई डिवाइस
जिससे प्लाज्मा डोनेशन के लिए आए डोनरों को इंतजार करना पड़ता था. अब एफरेसिस मशीन के जरिये सिर्फ प्लाज्मा डोनेशन होगा. वहीं, दूसरे मशीन से प्लेटलेट्स डोनेट कराये जाएंगे. इस मशीन के इंस्टॉल हो जाने से प्रतिदिन 8 से 10 मरीजों के प्लाज्मा का डोनेशन हो पाएगा. इसके अलावा जिला प्रशासन एक वेबसाइट भी लांच करने जा रहा है, जिससे लोग प्लाज्मा की उपलब्धता की जानकारी ले सकेंगे. बेबसाइट का नाम pratraksha.co.in है.
प्लाज्मा की जरुरत है तो करना होगा डोनेशन
प्लाज्मा के जरुरत वाले मरीजों को भी इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. रजिस्ट्रेशन कराते ही प्लाज्मा के उपलब्धता की जानकारी मिल जाएगी. किस प्लाज्मा सेंटर में किस ब्लड ग्रुप के कितने प्लाज्मा उपलब्ध हैं यह भी जानकारी मिल जाएगी.
इसे भी पढ़ें- इमरान के बयान पर विदेश मंत्री का पलटवार, कहा- वो अपने वजूद को आंक रहे हैं, भारत का तो अपना इतिहास है
पोर्टल पर प्लाज्मा उपलब्धता के बारे में लाइव ब्यौरा मिल जाएगा. इस पोर्टल के जरिये ही उनका भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा जिनको प्लाज्मा देना है. इस पोर्टल में यह जानकारी भी मिलेगी कि कौन से लोग प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं और कौन नहीं. प्लाज्मा डोनेशन के लिए किन-किन प्रक्रियाओं से कैसे गुजरना होगा यह भी जानकारी पोर्टल के माध्यम से मिल जाएगी.
अभी तक 81 यूनिट ही प्लाज्मा का हो पाया है डोनेशन
रांची के रिम्स प्लाज्मा सेंटर में शुरुआत के 30 दिनों में 81 यूनिट प्लाज्मा का कलेक्शन हो पाया है. प्लाज्मा बैंक की शुरुआत रिम्स में 31 जुलाई को की गयी थी. प्लाज्मा थेरेपी से 12 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. वहीं, 8 लोगों की मौत हो गई है. रविवार को राज्य के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी प्लाज्मा का डोनेशन किया है. इनके अलावा 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने प्लाज्मा डोनेशन के लिए स्क्रीनिंग कराया है.




