1st LeadJharkhandRanchi

झारखंड सरकार गिराने की साजिश मामले में बढ़ सकती है तीनों विधायकों की मुश्किलें

Ranchi : सरकार गिराने के मामले में रांची पुलिस ने PC act  की धारा लगाई है. बता दें कि राजधानी रांची की होटल में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था. 2 लाख रुपये भी बरामद किये गये थे.

अगर साजिश की जांच की दिशा सही रहती है तो दिल्ली जाने वाले तीन विधायकों की मुसीबत बढ़ सकती है. पुलिस ने मामले में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट  की धारा लगाई है.

ऐसे में तीनों विधायकों पर भी पीसी एक्ट की धाराएं जुड़ सकती है. साथ ही वह आरोपी भी बनाए जा सकते हैं. केस में गिरफ्तार आरोपियों ने भी अपनी स्वीकारोक्ति में बताया है कि तीनों विधायकों ने एक करोड़ एडवांस में डील की थी, पर बाद में पैसे नहीं मिलने पर वह नाराज हो गये.

 

इसे भी पढ़ें : झारखंड में सरकार गिराने की साजिश पर बरही विधायक उमाशंकर अकेला का बयान, दो लाख में नहीं गिरती सरकार

Related Articles

Back to top button