
Gaya: जिले के गया जंक्शन आरपीएफ ने ट्रेन संख्या 12323 अप हावड़ा बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग के दौरान बुधवार को 1.5 किलो विदेशी सोना के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरपीएफ के थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हावड़ा से आ रही ट्रेन संख्या 12323 अप हावड़ा बाड़मेर एक्सप्रेस जो प्लेटफ्राम नंबर एक पर खड़ी थी. इस ट्रेन के कोच नंबर S7 में चेकिंग की जा रही थी. चेकिंग के दौरान 1.5 किलो ग्राम विदेशी सोना के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
अजय कुमार ने यह भी बताया की गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 77 लाख नकद भी बरामद किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार तस्कर सोना हावड़ा से प्रयागराज ले जाया जा रहा था. हालांकि अभी भी उससे गहन पूछताछ की जा रही है.
इसे भी पढ़ें:भोजपुरी मगही भाषा हटाने के विरोध में 27 फरवरी को रांची में “प्रतिकार सभा”
गौरतलब है कि 16 जनवरी को भी गया जंक्शन पर खड़ी 22912 हावड़ा इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस से 74 लाख का तस्करी का सोना बरामद किया गया था. आरपीएफ की मदद से डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया था.
इसे भी पढ़ें:झारखंड में लाभुकों की इच्छानुसार बन रहे पीएम आवास: डॉ. मनीष रंजन




