
Chakradharpur : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. आदिवासी युवक हॉस्टल परिसर में आम के दो पौधे लगाए गए और उसकी देखरेख करने का संकल्प दिलाया गया. मौके पर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि आज हम संकल्प लें कि कम से कम एक पेड़ अपने – अपने घर के परिसर में भी लगाएं.
कॉलेज के एनएसएस ऑफिसर प्रोफेसर आदित्य कुमार ने वालंटियर्स को विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व समझाया. पर्यावरण संरक्षण के लिए सबके योगदान को अहम बताया गया. इस अवसर पर कॉलेज के एनएसएस वॉलिंटियर्स राजू हेंब्रोम, अरविंद भेंगरा, राजकिशोर मुंडा, महेश्वर मुंडा, विकास उगुरसुंडी, रघुनाथ जोंकों, सुनील सामड, बुधराम हांसदा, बुधन सिंह पुरती, करम सिंह गुंदुवा, मासूम बोदरा आदि उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- JAMSHEDPUR : शहरी क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स की बढ़ोतरी के खिलाफ सीपीआइ ने दिया धरना




