Corona_UpdatesRanchi

कोरोना मरीजों के इलाज से सदर अस्पताल को हुई 30 लाख की कमाई

आयुष्मान योजना के तहत क्लेम से हॉस्पिटल प्रबंधन को मिले पैसे

Ranchi : कोरोना का कहर जारी है. मरीजों का इलाज भी सिटी के दो बड़े सरकारी हॉस्पिटल रिम्स और सदर में चल रहा है. एक तरफ रिम्स में जहां मरीजों की संख्या घटकर 500 के नीचे आ गई है. वहीं सदर हॉस्पिटल में भी 211 के लगभग मरीजों का इलाज किया जा रहा है. सदर हॉस्पिटल में इलाज करा कर अब तक सैकड़ों लोग घर जा चुके हैं. जहां आयुष्मान योजना के तहत 300 से अधिक कोरोना मरीजों का इलाज किया गया. जिससे सदर हॉस्पिटल प्रबंधन को 30 लाख की कमाई हो चुकी है,  जबकि लगभग 30 लाख का क्लेम पेंडिंग है. क्लेम से मिले ये पैसे हॉस्पिटल के डेवलपमेंट पर खर्च किए जाएंगे.

 

क्लेम के बाद इंश्योरेंस कंपनी ने दिए पैसे

आयुष्मान योजना के तहत इलाज के लिए सरकार ने बीमारियों के हिसाब से रेट तय किया है. जिसमें अलग-अलग बीमारी का अलग-अलग पैकेज बनाया गया है. इसी को आधार मानते हुए आईसीयू बेड और जेनरल बेड पर मरीजों का इलाज किया गया और मरीज ठीक हो कर घर चले गए. जबकि कुछ मरीजों की इलाज के दौरान मौत भी हो गई. इसके बाद हॉस्पिटल प्रबंधन ने आयुष्मान योजना के तहत इंश्योरेंस कंपनी को क्लेम किया. सबकुछ देखने और सही पाए जाने के बाद कंपनी ने हॉस्पिटल को इंश्योरेंस के पैसे दे दिए.

 

आयुष्मान टीम ने बेड दिलाने में मदद

कोरोना के आने के बाद डिस्टिक हेल्थ डिपार्टमेंट में ने आयुष्मान टीम का गठन किया. जिसमें कोआर्डिनेशन के लिए कई लोगों को रखा गया. आशीष रंजन के साथ वैभव राय, मुकेश पारासर, विनोद तिवारी को जिम्मेवारी सौंपी गई. इस टीम ने प्राइवेट हॉस्पिटल में कोविड के मरीजों को आयुष्मान योजना के तहत बेड उपलब्ध कराया और इलाज भी. वहीं सदर का जिम्मा आशीष को दिया गया.

 

इसे भी पढ़ें : कोविड ड्यूटी में लगे शिक्षकों का हो बीमा और मिले बेहतर चिकित्सा

Related Articles

Back to top button