Uncategorized

ब्राजील के जेल में लगी आग, नौ नाबालिगों की मौत, सरकार मृतकों के परिजनों को सहायता देगी

Rio de janeiro: ब्राजील के गोइनिया शहर में स्थित एक जेल में दंगाइयों ने एक गद्दे में आग लगा दी.  इसके बाद वहां लगी आग में नौ नाबालिगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि जेल में 13 से 17 वर्ष के नाबालिगों को अस्थाई तौर पर रखा जाता है.  गोएस के मानवाधिकार आयोग के वकील गिलीस सबैस्टियन गोम्ज ने बताया कि यह दंगा उस वक्त शुरू हुआ जब अधिकारी कुछ कैदियों को एक कोठरी से दूसरी कोठरी में स्थानांतरित कर रहे थे.  गोम्ज नाबालिगों के परिजनों के संपर्क में हैं और उन्होंने बताया कि इस जेल की क्षमता केवल 50 लोगों की हैं, लेकिन इसमें 80-90 लोगों को रखा जाता है. उन्होंने कहा , कोठरियां छोटी हैं , इनमें क्षमता से अधिक कैदियों को रखा गया है और यहां कर्मचारियों की भी भारी कमी है.  सरकार ने मामले की जांच कराने और मृतकों के परिजनों को सहायता देने की घोषणा की है.   

 इसे भी पढ़ें- सफेद झूठ बोलती है मोदी सरकार, चार साल का जश्न मनाने का अधिकार नहीं : मायावती

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button