Uncategorized

बिजली कलेक्शन सेंटर में सरेआम 1,19,690 रुपये की लूट, ग्राहक बनकर दाखिल हुए थे अपराधी

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची बढ़ते अपराध से हलकान है. सरकार और पुलिस महकमे की ओर से रांची को अपराध मुक्त बनाने के दावे तो बार-बार सामने आते रहे हैं, लेकिन नतीजा वही है- ढाक के तीन पात. ज्यादातर मामलों में पुलिस तब मौके पर पहुंच पाती है, जब सांप निकल जाए और लकीर पीटना बाकी रह जाए. ताजा मामला राजभवन के पास न्यू मार्केट स्थित बिजली करेक्शन सेंटर का है, जहां अज्ञात अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया.

इसे भी पढ़ें- तीन अपराधी हथियारों के साथ धराये, फ्लाइट से आते थे रांची, क्राइम कर प्लेन से निकल जाते थे      

ग्राहक बनकर दाखिल हुए थे अपराधी

बताया जा रहा है कि शहर का बेहद सुरक्षित इलाका समझे जाने वाले राजभवन से सटे न्यू मार्केट स्थित बिजली कलेक्शन सेंटर में अपराधी ग्राहक बनकर दाखिल हुए थे. उस वक्त कलेक्शन सेंटर पर भूषण पासवान नामक कर्मी अकेला था, जिससे हथियार के बल पर अपराधियों ने 1 लाख 19 हजार, 690 रुपये लूट लिए. इसके साथ ही अपराधी कर्मचारी का मोबाइल भी लेते गए.

jfjf

इसे भी पढ़ें- तीन राज्यों की पुलिस को जिस नक्सली की थी तलाश, उसे पटना से किया गया गिरफ्तार     

कर्मी का हाथ-पैर बांधकर लूट को दिया अंजाम

जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने वहां मौजूद कर्मचारी का हाथ पैर बांध दिया था और लूट को अंजाम देकर फरार हो गए. इस दौरान कर्मी को हल्की चोटें भी आई हैं. घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली डीएसपी मौके पर पहुंचे. पुलिस इस मामले में सुरागों तलाश और मामले की छानबीन में जुटी है. अब पुलिस की छानबीन किसी नतीजे या सुराग तक पहुंचती है या नहीं और उसके हाथ अपराधियों के गिरेबान तक पहुंचते हैं या नहीं, ये अलग बात है. पर एक सवाल जरूर है कि क्या अपराधियों के मन से रांची पुलिस का खौफ खत्म हो गया है ?  

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button