
New Delhi. अगर आप कार खरीदना चाहते हैं और आपके पास पैसे नहीं हैं तो आपको परेशान होनी की जरूरत नहीं है. आपकी पसंदीदा कार लीज और मंथली सब्सक्रिप्शन पर मिल सकती है. दरअसल, टोयोटा ने भारत में अपनी कारों को लीज और मंथली सब्सक्रिप्शन पर देने का ऐलान किया है.
इसे भी पढ़ें- साइबर क्राइम से बदनाम जामताड़ा का कर्माताड़ बनता जा रहा साइबर उद्योग केंद्र, पलायन कर रहे लोग
टोयोटा की मोबिलिटी सर्विस (टीएमएस) ने किंटो से करार किया है, जिसके जरिए इच्छुक ग्राहक टोयोटा की कारों को एक निश्चित समय के लिए मंथली फीस के साथ ले सकेंगे. कंपनी शुरुआत में यह सेवा दिल्ली एनसीआर, बैंगलुरु और मुंबई में दे रही है. बताया जा रहा है कि कंपनी की योजना है कि जल्द ही इस सर्विस को देश के अन्य शहरों में भी लागू किया जाए.
अभी ये गाड़ियां मिलेंगी लीज पर
टोयोटा अभी अपनी कुछ गाड़ियों को ही लीज या सब्सक्रिप्शन देने का प्लान बनाया है. ग्लैंजा, यारिस, इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर शामिल हैं. इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि टोयोटा की अपकमिंग सब-4 एसयूवी अर्बन क्रूजर को भी लीज या सब्सक्रिप्शन पर लिया जा सकेगा.
ग्राहक को क्या फायदा
सब्सक्रिप्शन पर गाड़ी लेने से पूरे पैसे नहीं देने होते हैं. कंपनी आपसे मंथली फीस लेती है और उसमें गाड़ी का मेंटेनेंस, इंश्योरेंस और रोडसाइड असिस्टेंस भी शामिल होता है. आपको लीज में मिलने बाद गाड़ी में आपको कोई खर्च नहीं करना पड़ेगा केवल तेल पर खर्चा करना होगा.





I used to be able to find good info from your blog posts.
Good one! Interesting article over here. It’s pretty worth enough for me.
Thank you ever so for you article post.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.