
Dhanbad : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से संकट से जूझ रहे निजी सेक्टर के यस बैंक में एक महीने के लिए निकासी की रकम 50 हजार रुपये अधिकतम तय करने के लिए गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी होने के कुछ देर बाद ही उसकी ऑनलाइन बैंकिंग बेवसाइट ठप हो गयी.
इसके बाद धनबाद बैंक मोड़ स्थित यस बैंक शाखा में ग्राहकों की भीड़ लगाने लगी और ग्राहक बैंक में हंगामा करने लगे. वहीं हगामे की सूचना के बाद बैंक मोड़ पुलिस बैंक पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया.
इसे भी पढ़ें : VBU की लेटलतीफी से B.ED कॉलेजों के एफलिशिएशन एक्सटेंशन पर संशय, निदेशालय को अब तक नहीं भेजी प्रस्ताव
लोगों ने कहा – बैंक में भी अपना पैसा सुरक्षित नहीं है तो कहां जायें
बैंक मोड़ शास्त्री नगर स्थित यस बैंक की शाखा में लोगों की भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता था कि लोग अपनी गाढ़ी कमाई इस बैंक में रखे हुए हैं.
लोगों को अखबार व अन्य माध्यमों से जैसे ही यह सूचना मिली कि वे यस बैंक से एक महीने में सिर्फ 50 हजार रुपये ही निकाल सकते हैं तो लोगों की भीड़ बैंक में उमड़ने लगी.
बैंक की तरफ से से सिर्फ 50 हजार रुपये ही दिये जाने का नोटिस देखकर लोग परेशान हो गये. उन्होंने कहा कि जब बैंकों में रखा पैसा ही सुरक्षित नहीं है तो अब अपना पैसा आखिर कहां रखें.
इसे भी पढ़ें : #Bokaro से चुनाव लड़ने वाली श्वेता सिंह बनीं यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय टीम में झारखंड से 3 लोगों को मिली जगह
क्या तरीका है कि अपना पैसा भी अपनी मर्जी से नहीं निकाल सकते
लोगों ने बताया कि सरकार कहती है कि बैंकों में अपना पैसा रखें लेकिन यह कौन सा तरीका है कि हम अपना पैसा भी बैंक से अपने हिसाब से नहीं निकाल सकते.
उन्होंने कहा कि होली का समय है और सभी को पैसा चाहिए. लेकिन यहां पर अपना पैसा भी मिलना मुश्किल है. यस बैंक में अधिकतर खाता व्यवसायी वर्ग का है.
उन्होंने कहा कि एक माह में सिर्फ 50 हजार रुपये निकालने की बंदिश से उनका कारोबार चौपट हो जायेगा. होली को देखते हुए मजदूरों और कर्मचारियों को वेतन देना होगा. इससे उनका काम नहीं चलने वाला है.
इसे भी पढ़ें : 4000 किसानों को समृद्ध बनानेवाला किसान हेल्प डेस्क 11 सालों से है हेल्पलेस




