
Ranchi : मेडिकल,इंजीनियरिंग की अखिल भारतीय स्तर की नामांकन परीक्षाओं के सफल आयोजन के बाद अब नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) इग्नू के एमबीए प्रोग्राम व बीएड प्रोग्राम की प्रवेश परीक्षा लेगी. इसके लिए सूचना जारी कर दी गयी है. इग्नू की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार जनवरी 2020प्रोग्राम के लिए होने वाली नामांकन परीक्षा एनटीए ही लेगा. यह परीक्षा आगामी 27 जुलाई 2019 को होगी.
परीक्षा ऑनलाइन ली जायेगी
दोनों कोर्स के लिए परीक्षा ऑनलाइन ली जायेगी,जो देश के 100 से अधिक शहरों में होगी. इग्नू की ओर से टेस्टिंग एजेंसी के रूप में एनटीए के चयन के संबंध में इग्नू के वीसी प्रो नागेश्वर राव कहते हैं कि एनटीए ने कई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं का सफलता पूर्वक आयोजन किया है. उन्होंने यह भी कहा है कि जल्द की इग्नू अपने पॉपुलर कोर्स की परीक्षाएं ऑनलाइन करने जा रही है. दोनों ही परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एनटीए की वेबसाइट के माध्यम से की जायेगी. इसके लिए सूचना जारी की जायेगी.




