Education & CareerJharkhandRanchi

20 से 27 जून तक भरे जायेंगे मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा के फॉर्म

Ranchi : झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल ने मैट्रिक एवं इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा के परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि जारी कर दी है. आवेदन के लिए 20 से 27 जून तक ऑनलाइन चालान जेनरेट किये जायेंगा. 28 जून परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि है. लेट फाइन के साथ 28 जून से 3 जुलाई तक चालान जेनरेट होगा. 5 जुलाई लेट फाइन के साथ फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि है. छात्र परीक्षा आवेदन जैक के ऑफिशियल वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in  पर कर सकते है.

इसे भी पढ़ें  : अब एनटीए के जिम्मे होगा इग्नू का एमबीए व बीएड एंट्रेंस एक्जाम 

 यूजर आईडी और पासवर्ड से भर सकेंगे फॉर्म

परीक्षार्थी 2017-19 के पंजीयन के लिए विद्यालय को उपलब्ध कराये गये यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से फॉर्म भर सकेंगे. वेबसाइट पर आवेदन पत्र अपलोड कर दिया गया है. जैक ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में आवेदन फॉर्म भरने एवं बैंक में शुल्क जमा करने की निर्धारित समय सीमा को नहीं बढ़ाया जा सकेगा.

Related Articles

Back to top button