JharkhandRanchi

अब 16 नवंबर को होगा अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट का उद्घाटन, पहले होना था दो अक्टूबर को

Ranchi : कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम में नवनिर्मित अटल स्मृति वेंडर मार्केट का गुरुवार को मेयर आशा लकड़ा ने निरीक्षण किया. वेंडर मार्केट के उद्घाटन की तिथि की घोषणा करते हुए मेयर ने कहा कि 16 नवंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा इसका उद्घाटन किया जायेगा. निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोगों की सुविधा के अनुसार आवश्यक परिवर्तन करने का निर्देश भी निगम के अधिकारियों को दिया. बता दें कि पहले इस मार्केट का उद्घाटन दो अक्टूबर को किया जाना था. नगर निगम द्वारा बनाये गये इस वेंडर मार्केट का नाम पहले ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जा चुका है. निरीक्षण के दौरान मेयर के साथ डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, नगर आयुक्त मनोज कुमार, अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद, उपनगर आयुक्त संजय कुमार, सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार समेत निगम से जुड़े कई अधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- फैशन का उपयोग महिलाओं को आर्थिक रूप से दृढ़ करने के लिए हो: सीपी सिंह

करीब 450 वेंडरों के लिए बनी हैं दुकानें

मालूम हो कि अटल स्मृति वेंडर मार्केट में लगभग 450 वेंडरों के लिए दुकानें बनायी गयी हैं, जो ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर हैं. वहीं, दूसरे और तीसरे फ्लोर पर 110 दुकानें और ऑफिस हैं. वहीं, चौथे फ्लोर पर बैंक्वेट हॉल के अलावा मार्केट में दो बेसमेंट पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. इस बेसमेंट में लगभग 200 वाहनों की पार्किंग की जा सकेगी.

Related Articles

Back to top button