दिल्ली: यशवंत सिन्हा ने गडकरी से इस्तीफा मांगते हुए कहा “चाहे वो दोषी हों या नहीं ये मुद्दा नहीं है उन्हें इस्तीफा देना चाहिए.” इससे पहले भी यशवंत सिन्हा नितिन गडकरी को दोबारा भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनाने के पत्र में नहीं थे.
यशवंत के इस बयान के बाद बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जगदीश शेटियार ने भारतीय न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ से कहा, “अगले 48 घंटे में कुछ भी हो सकता है.”
बीजेपी नेता जसवंत सिंह, शत्रुघ्न सिन्हा और राम जेठमलानी पहले ही गडकरी को दोबारा पार्टी का अध्यक्ष बनाने के पक्ष में नहीं है.
राम जेठमलानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि गडकरी को न हटाए जाने की वजह से पार्टी को पहले ही बहुत नुकसान हो चुका है और इस नुकसान को फैलने से रोकना चाहिए.
उन्होंने इस बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को पत्र भी लिखा था.




