Lead NewsNationalNEWS

रेलवे स्टेशनों पर अधिक वक्त के लिये वाई-फाई की सुविधा पर अब करना होगा खर्च

देश भर के 4,000 स्टेशनों पर पेड वाई-फाई योजना लांच

NewDelhi: रेलवे स्टेशनों पर पर हाईस्पीड वाई-फाई की सुविधा के लिए अब ऱाशि चुकानी पड़ेगी. रेलवे ने देश भर के 4,000 से अधिक स्टेशनों के लिए पेड वाई-फाई योजना लांच किया है. पहले से चल रहे आधा घंटा का मुफ्त वाई-फाई की सुविधा फेरबदल नहीं किया गया है. यह सुविधा जारी रहेगी. अगर आप आधे घंटे के बाद पांच जीबी डाटा का इस्तेमाल करते हैं तो इसके लिए दस रुपये चुकाना होगा.

 

रेलटेल के सीएमडी पुनीत चावला ने बताया कि पोस्ट पेड प्लान के तहत पांच जीबी डाडा पैक के लिए 10 रुपये शुल्क वसूला जाएगा और 10 जीबी डाटा इस्तेमाल करने के लिए प्रतिदिन 15 रुपये देने होंगे. इसी तरह अगर आप 10 जीबी डाटा पांच दिनों में खर्च करना चाहते है तो 20 रुपये, 20 जीबी डाटा पांच दिनों में इस्तेमाल कर रहे हैं तो 30 रुपये और 10 दिनों में इस्तेमाल कर रहे है तो 40 रुपये शुल्क देना होगा. पोस्ट पेड प्लान में एक महीना का प्लान भी यात्री ले सकते हैं। इस प्लान के तहत 60 जीबी डाटा पैक के लिए 70 रुपये चुकाने होंगे.

 

बताया गया कि आधा घंटा वाई-फाई इस्तेमाल करने के बाद मोबाइल पर एक मैसेज आएगा. इसके वाबद गेट-वे के माध्यम से शुल्क चुकाने की सुविधा मिलेगी. उल्लेखनीय है कि रेलवे 7,950 से अधिक स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा आधे घंटे के लिए दे रहा है. कोविड-19 के पूर्व 2.9 करोड़ लोग इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं.

Related Articles

Back to top button