
Ranchi : कामनवेल्थ गेम्स में पहली बार लॉन बॉल खेल में भारतीय टीम को पदक मिला है. वह भी गोल्ड. बर्मिंघम (इंग्लैंड) में विमेंस-4 में भारतीय महिला टीम ने 2 जुलाई को हुए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हरा कर देश को गौरवान्वित कर दिया था. इसके बाद से हर भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहा है. अब देश की जानी मानी कंपनी अमूल (AMUL) ने अपने लोकप्रिय विज्ञापनों में टीम को जगह दी है. टीम में शामिल रही लवली चौबे, पिंकी, नयनमणि सैंकिया और रूपा रानी को उसने इसमें शामिल किया है. जारी विज्ञापन में लिखा है- Won for All, All Four Won. Amul Bowls you Over!. लवली चौबे सहित बाकी खिलाड़ियों ने इसे खुशियों का खास पल बताते हुए अमूल को धन्यवाद भी दिया है.
इसे भी पढे़ं:Commonwealth Games 2022: सुनहरी कामयाबी पाने को रूपा रानी और लवली ने ऐसे तय किये दुश्वारियों के फासले
पहली बार कामनवेल्थ में कामयाबी
गौरतलब है कि लॉन बॉल के इतिहास में कामनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम को पहली बार कामयाबी मिली है. इससे पहले भारतीय टीमों ने इस स्तर के टूर्नामेंट में कभी कोई पदक नहीं जीता था. खुद रूपा रानी और लवली चौबे तीन तीन दफा इस स्तर पर खेल चुकी थीं पर सफलता नहीं मिली थी. पर इस बार विमेंस-4 में भारतीय महिला टीम ने फाइनल में स्वर्ण पदक जीता.
अफ्रीकन टीम के सामने भारतीय टीम के पुराने रिकॉर्ड के आधार पर इसे तय माना जा रहा था. इस तरह से फाइनल में सुनहरी कामयाबी के साथ लॉन बॉल के खेल में कॉमनवेल्थ गेम में भारतीय बेटियों ने इतिहास रच दिया.
फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम में लवली चौबे (लीड), पिंकी (सेकेंड), नयनमणि सैंकिया (थर्ड) और रूपा रानी तिर्की (स्किप) ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया. इन खिलाड़ियों में से लवली और रूपा रानी झारखंड से हैं. इससे पूर्व 1 अगस्त को सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 16-13 से हराकर फाइनल का सफर तय किया था.
इसे भी पढे़ं:झारखंड की लवली और रूपा ने देश को दिलाया लॉन बॉल में गोल्ड, COMMONWEALTH GAMES में रचा इतिहास




