
Ranchi : केंद्र के अनुरूप राज्यकर्मियों को भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिल सकता है. इससे संबंधित फाइल वित्त मंत्री रामेश्ववर उरांव की सहमति के लिए भेजी गयी है. संभावना है कि सारी प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को शाम चार बजे से होनेवाली कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी ले ली जाये. महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है.
अब महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत से बढ़ कर 28 प्रतिशत तक किया जायेगा. कोरोना के कारण में पूरे देश में जनवरी माह से महंगाई भत्ते की वृद्धि पर रोक लगा दी गयी थी. केंद्र सरकार ने हाल में ही इस रोक को हटा दिया था.
अब राज्य सरकार ने उसी आलोक में दो लाख राज्यकर्मियों को बढ़ा महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है. कैबिनेट में करीब एक दर्जन प्रस्ताव आने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें :राम की कसम खाकर मंत्री रामेश्वर उरांव बतायें झारखंड में ऑक्सीजन की कमी से मरे लोगों का आंकड़ा : दीपक प्रकाश




