
Ranchi: रांची के कोकर निवासी संदीप कुमार पिछले छह दिनों से लापता है. आदर्श नगर कोकर के रहने वाले संदीप कुमार का अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. अब संदीप के परिजनों को किसी अनहोनी का डर सता रहा है.
हालांकि बरियातू थाना की पुलिस ने लापता संदीप की तलाश में रविवार को डॉग स्क्वायड की टीम के साथ बरियातू चिरौंदी के आसपास के इलाकों में छापेमारी भी की. लेकिन संदीप के बारे में पुलिस को कोई सुराग अभी तक नहीं मिल पाया है.
इसे भी पढ़ेंः असमः गोमांस बेचने के आरोप में बुजुर्ग मुस्लिम के साथ बदसलूकी, जबरन खिलाया सूअर का मीट
मिली जानकारी के अनुसार, संदीप सदर थाना क्षेत्र के कोकर का रहने वाला था वह पेशे से ऑटो चालक है और 3 अप्रैल से लापता है. उसे अंतिम बार चिरौंदी ब्रांबे हाउस के आसपास देखा गया था. जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
परिजनों को सता रहा अनहोनी का डर
लापता संदीप कुमार के भाई सिकंदर से बात करने पर उन्होंने बताया कि संदीप का लापता हुए 6 दिन हो गए हैं. लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है. हम लोगों को डर लग रहा है कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए.
इसे भी पढ़ेंःपूर्व नौकरशाहों ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर उठाये सवाल
पुलिस की जांच जारी
इस मामले में जब बरियातू थाना प्रभारी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि पुलिस लापता संदीप की छानबीन कर रही है. उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी भी की गई. लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.
थाना प्रभारी ने बताया कि हम लोगों को जैसी जानकारी मिल रही है कि संदीप का रामगढ़ में किसी लड़की के साथ चक्कर चल रहा था. शायद वह भाग कर उस लड़की के पास गया है. हालांकि यह बात कितनी सही है, इसकी हम लोगों को कोई जानकारी नहीं है. हम लोग हर संभव जगह पर लापता संदीप को खोजने का प्रयास कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंःपहले चरण की वोटिंग के लिए आज थमेगा चुनावी शोर, कई दिग्गजों की किस्मत EVM में होगी कैद




