National

गढ़चिरौली हमले के बाद राहुल ने कहा, पीएम मोदी कान खोलें, 2014 के बाद देश में 942 बम धमाके हुए

NewDelhi : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सली हमले में 16 जवानों के शहीद होने के कुछ घंटों के बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. राहुल  मोदी के उस बयान पर हमलावर हुए, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि 2014 के बाद से देश ने बम धमाकों की आवाज नहीं सुनी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस संबध में ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री कहते हैं कि 2014 के बाद से देश ने, बम धमाकों की गूंज नहीं सुनी. राहुल ने कहा कि पुलवामा, पठानकोट, उरी, गढ़चिरौली …और 942 अन्य बम विस्फोट की घटनाएं हुईं.  कहा कि पीएम मोदी को अपने कानों को खोलने और सुनने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ेंः 72 घंटे का लगा बैन तो ईश्वर की शरण में पहुंची साध्वी प्रज्ञा, दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना

कांग्रेस ने सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमले की निंदा की

इसी क्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी पीएम मोदी के इस बयान पर निशाना साधा कि उनके कार्यकाल में बम धमाके होने बंद हो गये.. पी चिदंबरम ने अपने ट्वीट में , दंतेवाड़ा, पलामू, औरंगाबाद, कोरापत, सुकमा, आवापल्ली और छत्तीसगढ़ में हुए बम धमाकों की लिस्ट पोस्ट  की और कहा- क्या यह याद्दाश्त चले जाने से है या फिर अनिवार्य आदत के कारण. कांग्रेस ने बुधवार को गढ़चिरौली में सुरक्षाकर्मियों पर हुए भीषण हमले की निंदा की. राहुल गांधी ने एक ट्वीट में अपनी संवेदना व्यक्ति की और कहा कि जवानों के शहीद होने से उन्हें गहरा दुख पहुंचा.

गढ़चिरौली की घटना के बाद  महाराष्ट्र के पुलिस प्रमुख ने घटनास्थल का दौरा किया, जहां नक्सलियों के हमले में 15 जवान और एक ड्राइवर मारे गये. उनके साथ गढ़चिरौली के कलेक्टर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी साथ थे.  इन सबके बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा की केंद्र सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा- हमारे जवान सीमा पर और नक्सल एरिया में शहीद हो रहे हैं, भाजपा सैनिकों के बारे में बात करती है. यह कैसी राष्ट्रीय सुरक्षा है कि हर दिन एक सैनिक शहीद हो रहा है.

इसे भी पढ़ेंः‘फानी’ तूफान को लेकर मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस ने जारी की चेतावनी, झारखंड में भी अलर्ट

Related Articles

Back to top button