
Patna: बिहार में कोरोना संक्रमण को लेकर शुक्रवार से पुरानी गाइडलाइन को 6 फरवरी तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है. अब बिहार में नाइट कर्फ्यू 6 फरवरी तक लागू रहेगा. इसकी जानकारी सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी है. कर्फ्यू रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा. वहीं जिम, मॉल और पार्क भी 6 फरवरी तक बंद रहेंगे. साथ ही सभी शिक्षण संस्थान भी 6 फरवरी तक बंद रहेंगे.
इसे भी पढ़ेंःआज शाम से इंडिया गेट पर नहीं जलेगी अमर जवान ज्योति, जानें-फिर कहां जलेगी ज्योति
सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा है कि कोविड की स्थिति की समीक्षा की गई है. कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए वर्तमान में लागू सभी प्रतिबंधों को 6 फरवरी 2022 तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है. आप सभी से अनुरोध है कि विशेष सावधानी बरतें एवं सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.




