National

साउथ अफ्रीका में पकड़ा गया एनआईए का मोस्ट वांटेड मोहम्मद गौस नियाजी

New Delhi: साउथ अफ्रीका में एनआईए का मोस्ट वांटेड मोहम्मद गौस नियाजी पकड़ा गया है. मोहम्मद गौस नियाजी पर एनआईए ने 5 लाख रुपये का इनाम रखा था.

मोहम्मद गौस नियाजी चरमपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) का बड़ा चेहरा रहा है. नियाजी पर बेंगलुरु में 2016 में आरएसएस नेता रुद्रेश की हत्या का आरोप है. रुद्रेश की हत्या के बाद वह फरार हो गया था और अलग-अलग देशों में रह रहा था.

साउथ अफ्रीका में सबसे पहले गुजरात एटीएस ने नियाजी को ट्रैक किया और फिर इसकी जानकारी सेंट्रल ऐजेंसी को दी. इसके बाद नियाजी को साउथ अफ्रीका में पकड़ा गया और हिंदुस्तान डिपोर्ट किया गया. फिलहाल मोहम्मद गौस नियाजी को मुंबई ले जाया गया है.

Related Articles

Back to top button