JharkhandRanchi

#NewTrafficRule :  ड्राइविंग लाइसेंस के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व स्क्रूटनी के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है

Ranchi : ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन की प्रक्रिया भले ही ऑनलाइन बतायी जा रही हो , लेकिन काम पूरी तरह से ऑफलाइन ही हो रहा है. रांची जिला परिवहन कार्यालय के गलियारे में इन दिनों पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्क्रूटनी के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है.

एक काम के लिए लग रहे चार-चार दिन

ऑनलाइन आवेदन के बाद अपलोड किये गये डॉक्यूमेंट की स्क्रूटनी होती है. इसके बाद वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होती है. इसके बाद हस्ताक्षर और फोटो खिंचाना होता है. इन्हीं काम को पूरा करने में तीन से चार दिन लग रहे हैं. लाइन में लगे लोगों ने बताया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सुबह 10 बजे लाइन में लगने पर 2 बजे तक वेरिफिकेशन का काम हो पाता है. इसके बाद फिर से फोटो खिंचाने और हस्ताक्षर करने के लिए चार-चार घंटे तक लाइन में लगना पड़ रहा है.

प्रक्रिया तो पूरी करनी ही होगी : डीटीओ

छोटे-छोटे कामों के लिए हो रही परेशानी के बाबत पूछे जाने पर डीटीओ संजीव कुमार का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की जो प्रक्रिया है उसे पूरी तो करनी ही होगी.

इसे भी पढ़ें – #NewTrafficRule पर खुल कर बोल रहें हैं- पढ़ें लोग क्या कह रहे हैं (हर घंटे जाने नये लोगों के विचार)

Related Articles

Back to top button