GarhwaJharkhand

गढ़वा में जहरीला तिलकुट-चूड़ा खाने से किशोर की मौत, तीन गंभीर

Garhwa: जिले के श्री बंशीधर नगर (नगर उंटारी) थाना क्षेत्र के कुशडंड गांव में जहरीला तिलकुट-चूड़ा खाने से अक्षय कुमार (12वर्ष) नामक एक किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर हो गये. घटना बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे की है. सभी एक ही परिवार के हैं और आपस में भाई बहन हैं.

इसे भी पढ़ें :  कालाझोर में प्रेमी युगल का शव मिलने का मामला : सालभर से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, कैनाल के पार था दोनों का घर

घटना के विषय में मिली जानकारी के मुताबिक श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कुशडंड गांव में तिलकुट, चूड़ा एवं गुड़ फेंका हुआ था. तिलकुट, चूड़ा गुड़ फेंका हुआ देख प्रभु विश्वकर्मा के पुत्र अक्षय कुमार ने उसे उठाकर अपने घर ले गया तथा परिवार के अन्य लोगों श्रेया कुमारी (16), अर्चना कुमारी (19) एवं अभिषेक कुमार (18) के साथ मिलकर खाया.

खाने के बाद सभी लोग बेहोश हो गये। सभी लोगों के बेहोश होता देख परिजनों के होश उड़ गये. परिजनों ने आनन फानन में सभी को इलाज के लिये अनुमंडल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया.

गढ़वा में इलाज के दौरान अक्षय कुमार की रात में ही मौत हो गई. जबकि श्रेया कुमारी, अर्चना कुमारी एवं अभिषेक कुमार की हालत ठीक होने पर चिकित्सकों ने गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी. उधर, घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तथा बच्चों को बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल गढ़वा भेजवाने में सहयोग किया.

इसे भी पढ़ें : देश के टॉप-10 पुलिस स्टेशनों में झारखंड का एक भी नहीं, बिहार व ओड़िशा के एक-एक थाने को मिली जगह

वहीं गढ़वा पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद अक्षय कुमार के शव को परिजनों को सौंप दिया है. अक्षय कुमार का शव गांव पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया. बड़ी संख्या में लोगों ने मृतक के घर पहुंच कर दुःख जताया तथा परिजनों को सांत्वना दी. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है.

Related Articles

Back to top button