Main SliderNational

धौनी की नयी भूमिका, बनायेंगे पौराणिक कथा पर वेब सीरीज !

New Delhi : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धौनी इन दिनों यूएई में आइपीएल में व्यस्त है. पर वे एक नयी चर्चा में भी शामिल है. खबर आ रही है कि एमएस धौनी एक वेब सीरीज के निर्माण से जुड़नेवाले हैं. यह वेबसीरीज एक पौराणिक, साइंस फिक्शन होगी. यह वेबसीरीज जिस लेखक की किताब पर आधारित होगी, कहा जा रहा है कि वह भी उसकी पहली रचना है. बहरहाल यह माना जा सकता है कि इसमें जरूर ऐसा कोई जादू होगा जिसने धौनी को प्रभावित किया होगा.बताया जा रहा है कि यह एक टापू पर फंसे अघोरी की कहानी है जिसमें हैरतअंगेज घटनाएं होती हैं.

इसे भी पढें:अब यूपी के बलरामपुर में गैंगरेप के बाद हत्या, यहां भी पुलिस ने रात में ही कराया अंतिम संस्कार

नयी भूमिका की तलाश में धौनी

धौनी भारतीय टीम से सन्यास ले चुके हैं. जाहिर है कि वे अपने लिए नयी भूमिकाओं की तलाश कर रहे होंगे. सरप्राइज करना उन्हें पसंद है और शायद इसी वजह से उन्होंने वेबसीरीज के निर्माण से जुड़ना पसंद किया होगा. कुछ वर्षों पूर्व उनकी जीवनी पर एक फिल्म बन चुकी है. एड में भी वे काफी एक्टिव हैं.

वैसे अभी यह सूचना नहीं है कि इस वेबसीरीज पर कब से काम होगा और कब तक यह सामने आ पायेगी. माना जा रहा है कि आइपीएल के बाद वे इस पर काम शुरू कर सकते हैं. जो भी हो उनके फैंस की एक लंबी फेहरिस्त है और उन्हें भी इस वेबसीरीज का इंतजार होगा. बता दें कि धौनी पहले क्रिकेटर नहीं है जिन्होंने टीवी या फिल्मों की ओर रूख किया है. अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी मालामाल नामक फिल्म में काम किया. विकेटकीपर सैयद किरमानी भी फिल्मों में काम कर चुके हैं. इसके साथ ही कपिलदेव, सलील अंकोला, अजय जडेजा, युवराज सिंह, सचिन तेंडुलकर जैसे नामों की लंबी फेहरिस्त है.

इसे भी पढें:कोरोना संक्रमितों के लिये ICMR और WHO ने HRCT को बताया है जरुरी,  पर रिम्स के पास मशीन नहीं,  हेल्थमैप में VVIP की ही हुई जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button