
Lohardaga : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक पीएस मिश्रा ने रांची-लोहरदगा-टोरी रेल लाइन का निरीक्षण किया. उन्होंने नयी रेल परिचालन की संभावनाओं को लेकर कहा कि,अप्रैल से लेकर अभी तक टिकट के बिक्री काफी कम हुई है. यह प्रभाव सिर्फ साउथ ईस्टर्न रेलवे तमाम स्टेशनों में देखा गया है. हम इस बात की समीक्षा कर रहे हैं कि ऐसा क्यों हुआ. हम नयी रेल नहीं दे सकते हैं. लोगों की मांग होगी, आवश्यकता होगी और टिकटों की बिक्री बढ़ेगी, तब ही नयी रेल दे सकते हैं.
आरपीएफ के नयी बैरक का शुभारंभ
सुरक्षा मानकों के सवाल पर जीएम ने कहा कि विधि व्यवस्था की जिम्मेवारी आरपीएस की नहीं है, यह राज्य सरकार का मुद्दा है. जो भी समस्या है उसे खत्म किया जाएगा. जीएम ने लोहरदगा आगमन के मौके पर आरपीएफ के नयी बैरक का शुभारंभ किया. इसके अलावा उन्होंने स्टाफ क्वार्टर में घूम-घूम कर कर्मचारी और उनके परिवार के लोगों से समस्या और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली.




