
Ranchi : पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा नें भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बजट के फायदे गिनाये. बजट में झारखंड को मिलने वाले फायदे बताये. जयंत सिन्हा ने बताया कि झारखंड में अब पांच नये एयरपोर्ट बनाये जाएंगे.
एयरपोर्ट का निर्माण जमशेदपुर, हजारीबाग, धनबाद, डालटनगंज और दुमका में किया जायेगा. बोकारो में पहले से भी एक एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है. यह दूसरा एयरपोर्ट होगा. जयंत सिन्हा ने बताया कि सभी एयरपोर्ट में कृषि उड़ान की सुविधा मिलेगी.
किसानों की फसल को इन एयरपोर्ट से विदेश भेजा जायेगा. ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी अधिक खर्च किया जायेगा. उन्होंने बताया कि डेयरी और फिशरी जैसे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रोत्साहन दे रही है.
इसे भी पढ़ेंः #Srinagar : लाल चौक के पास CRPF के दस्ते पर ग्रेनेड से हमला, दो जवानों के घायल होने की खबर
सभी 24 जिले में बनेंगे मेडिकल कॉलेज
जयंत सिन्हा ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोला जायेगा. सभी मेडिकल कॉलेज को सदर अस्पताल से जोड़ा जायेगा. इसके लिए राशि केंद्र सरकार देगी. बता दें कि पिछले साल दो नये मेडिकल कॉलेज खोले जा चुकें हैं, जिसमें पढ़ाई भी चालू कर दी गयी है.
तीन अन्य का निर्माण लगभग अंतिम चरण में हैं. गौरतलब हैं कि अभी मरीजों का बोझ रिम्स पर बहुत अधिक है. नए अस्पताल आने से डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ेगी. मरीजों का बोझ भी सभी अस्पतालों पर कम होगा.
इसे भी पढ़ेंः अग्रवाल बंधु हत्याकांड: 11 महीने बाद भी खुला घूम रहे मुख्य आरोपी, SIT गठन के बाद भी पुलिस के हाथ खाली
अन्नदाता से ऊर्जा दाता बनाने की योजना
जयंत सिन्हा ने बताया कि सरकार की योजना अन्नदाता को ऊर्जा दाता बनाने की है. इसके तहत किसानों के बंजर जमीन पर सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा. सरकार इसके लिए फंड देगी. उत्पादित बिजली को ग्रिड से जोड़ा जायेगा. बदले में राशि का भुगतान होगा.
किसानों को सोलर ट्री लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जायेगा. सोलर ट्री में नीचे फसल का उत्पादन होगा, ऊपर सोलर पैनल लगेगा.
इसे भी पढ़ेंः #Imran_Khan ने इंटरव्यू में कहा, भाजपा की भारत में म्यांमार की तरह नरसंहार दोहराने की योजना




