Education & CareerJharkhandLead NewsRanchi

नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में अब कक्षा 10 तक की होगी पढ़ाई

Ranchi : नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों में अब केवल जूनियर क्लासेस की ही पढाई नहीं बल्कि अब 10 वीं तक की पढाई करायी जायेगी. केंद्र सरकार की ओर से इसकी मंजूरी दे दी गयी है. बताते चलें कि राज्य सरकार की ओर से बीते साल अक्टूबर महीने में 10 वीं तक की पढाई के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था. जिसे अब मंजूरी मिल गयी है. राज्य सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से अब इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है.

अब तक राज्य में पूर्व से 20 आवासीय विद्यालय संचालित हैं, जबकि पांच नये विद्यालय शुरू करने को केंद्र सरकार ने इस वर्ष सहमति दी है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड में होली का अवकाश 18 व 19 मार्च को, अधिसूचना जारी

इन विद्यालयों में वर्तमान में कक्षा आठ तक पढ़ाई होती है. इस स्कूलों में एडमिशन टेस्ट के माध्यम से होता है. आवासीय स्कूलों के लिए जैक की ओर से परीक्षा ली जाती है.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय ऐसे विशेष विद्यालय हैं जहां अनाथ एवं एकल अभिभावक के बच्चे, नक्सल प्रभावित परिवार के बच्चे, मानव तस्करी गतिविधि से प्रभावित बच्चे, खनन क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों के बच्चे और अन्य विशेष बच्चे नामांकित किये जाते हैं. जिसका उदेश्य शिक्षा, खेलकूद और जीवन कौशल सबंधी जानकारी देकर इन बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना है.

इसे भी पढ़ें:मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने की समीक्षा बैठक, पेयजल संकट को दूर करने का अधिकारियों को दिया निर्देश

Related Articles

Back to top button