
Chaibasa : पांड्राशाली ओपी पुलिस ने उनचुड़ी के पास नहर किनारे झाड़ियों के बीच से 80 वर्षीय चिलगी बानरा का सड़ागला शव बरामद किया है. चिलगी बानरा पिछले छह दिनों से घर से लापता थी. पिछले शनिवार को वह गांव में चल रहे एक कार्यक्रम से शाम को गायब हो गई थी. उसके बाद से ही परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे. गुरुवार को उनचूड़ी गांव के बगल नहर के किनारे झाड़ियों से जब बदबू आने लगी तो ग्रामीणों को वहां शव होने की भनक लगी. इसकी सूचना पर परिजन वहां पहुंचे और शव की पहचान चिलगी बानरा के रूप में की. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. यहां से शव की फॉरेंसिक जांच के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
चिलगी की पुत्री चांदू कुई और पुत्र ने भतीजा गोपी बानरा पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि गोपी ने मां की हत्या कर शव को छुपाने की नीयत से उनचुड़ी नहर के किनारे झाड़ी में फेंक दिया. उसी रात से गोपी भी गांव से गायब है. आरोप लगाया कि उसी रात को संभवतः बाइक से भागने के क्रम में गिरकर आरोपी घायल हो गया और सदर अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट करवाया. जहां पर स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद जगन्नाथपुर स्थित अपने ससुराल भाग जाने की बात परिजनों ने कही. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद हत्यारे की तलाश में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- चाईबासा : बाइगुटू गार्डवाल के पीछे से महिला का सड़ा-गला शव बरामद, हत्या की आशंका




