
Ranchi : चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरुकता के तहत रांची जिले के हटिया विधानसभा अंतर्गत रातू प्रखंड के बाजपुर बाजार, रातू एवं कमड़े में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नाटक के दौरान पांच दृश्यों के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान का संदेश देने की कोशिश की गयी.
लोगों को ईवीएम का प्रयोग, वीवीपैट से कैसे अपना मत सात सेकेंड तक देखें, सी विजिल ऐप के जरिये कैसे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करायें, विकलांग एवं नेत्रहीन व्यक्ति कैसे अपना मतदान कर सकते हैं, उनके आने जाने के लिए वाहन की क्या सुविधा निर्वाचन आयोग द्वारा की गयी है, इसकी जानकारी दी गयी.
इसे भी पढ़ें – 27 अप्रैल से मतदाता पर्ची का वितरण, घर-घर जाकर बीएलओ बांटेंगे पर्ची
शनिवार को रॉक शो का आयोजन
भारतीय लोक कल्याण संस्थान के कलाकारों द्वारा ‘लोकतंत्र का महापर्व, आओ मिलकर मनाएं सब’ का मंचन नागपुरी भाषा में किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों को मतदान का महत्व समझाते हुए मतदान करने के लिए जागरूक किया गया. मतदाता जागरुकता फैलाने के लिए सी विजिल कई तरह के कार्यक्रम चला रही है. इसी कड़ी में जिला प्रशासन रिम्स ऑडिटोरियम में शनिवार को रॉक शो का आयेाजन कर रहा है.
इसे भी पढ़ें – पलामू में बीजेपी चुनाव कार्यालय विस्फोट के पीछे राजद : BJP
मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील
नाटक के एक दृश्य में घर में बेटी की शादी है, इसके बावजूद परिवार के लोग पहले मतदान फिर कन्यादान करते हैं. नाटक के माध्यम से युवाओं से मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गयी. नाटक के जरिये मतदान के दौरान किसी भी प्रकार के लालच या बहकावे में नहीं आने की अपील भी की गयी. लोगों को बताया गया कि ‘न नशा से, न नोट से, किस्मत बदलेगी वोट से.
इसे भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव : अतिआत्मविश्वास हो सकता है कांग्रेस के लिए घातक, भितरघात से बढ़ेगी पार्टी की मुश्किलें




