JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

सीएम आवास, राजभवन और ईडी कार्यालय के पास अगले आदेश तक धारा 144 लागू

31 जनवरी रात 10 बजे से अगले आदेश तक लागू रहेगा निषेधाज्ञा

Ranchi: रांची में सियासी भूचाल के बीच मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और ईडी के कार्यालय से 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू किया गया है. जो 31 जनवरी रात 10 बजे से अगले आदेश तक जारी रहेगा.

सीएम से ईडी की पूछताछ को लेकर राज्य में सरकारी काम-काज में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था बाधित होने एवं विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने तथा लोक परिशांति भंग होने की संभावना को लेकर धारा-144 लागू करने का निर्देश अनुमंडल दण्डाधिकारी के द्वारा दिया गया है.

निषेधाज्ञा लागू होने पर ये ना करें

(1) बिना सक्षम प्राधिकार के पुर्वानुमति के किसी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली या आमसभा का आयोजन करना.

(2) किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदुक, राईफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम, बारूद आदि लेकर निकलना या चलना.

(3) किसी प्रकार के हरवे-हथियार जैसे-लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर निकलना या चलना.

(4) बिना सक्षम प्राधिकार के पुर्वानुमति के किसी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना.

(5) यह आदेश जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त किसी भी पदाधिकारी अथवा बल पर लागू नहीं होगा.

Related Articles

Back to top button