
Dhanbad : धनबाद जिले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. जिसे लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है. धनबाद जिले रविवार को 27 संक्रमित मरीज मिले हैं. जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को 10 कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. धनबाद एसडीएम सुरेंद्र कुमार और सिओ प्रशांत लायक ने कार्मिक नगर और वृंदावन कॉलोनी सहित अन्य कंटेनमेंट जोन का दौरा भी किया.
पॉजिटिव व्यक्ति के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले निर्देश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है.
इसे भी पढ़ेंःCORONA UPDATE : 8 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे मुख्यमंत्रियों से बात, 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव
इन क्षेत्रों को बनाया गया कंटेनमेंट जोन
धनबाद में नावाडीह मौजा 265 पूर्वी टुंडी ब्लॉक, झा निवास वृंदावन कॉलोनी नियर पैट्रोल पंप सबलपुर, हारमोनी अपार्टमेंट नियर प्रगति नर्सिंग होम सरायढेला, सनफ्लावर अपार्टमेंट नावाडीह, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी कार्मिक नगर, मेन रोड राज ग्राउंड के सामने झरिया, नगरी कला तेतुलमारी, राजगंज नंबर 198, खरखरी 307 तथा सी ब्लॉक वार्ड 22 सरायढेला में पोजिटिव व्यक्ति के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले निर्देश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है.
एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने कहा कि देश और राज्य में कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़ रही है. इससे धनबाद भी अछूता नहीं है. जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है टेस्ट और वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से चल रहा है. जिस क्षेत्र में कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं वहां 144 एवं एपी के तहत कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है.
साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए जनता को भी जागरूक होना होगा. जनता अपनी सुरक्षा खुद कर सकती है. धनबाद की जनता से आग्रह है की मास्क लगाएं सैनिटाइजर का प्रयोग करें.
इसे भी पढ़ेंःकोवैक्सीन की दूसरी डोज लेनेवालों को करना होगा इंतजार, 7 अप्रैल को आयेगी अगली खेप




