Crime NewsLohardaga

नक्‍सली अब मोबाइल फोन के बजाय वॉकी-टॉकी का कर रहे हैं इस्‍तेमाल

Lohardaga: भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष कमांडरों को घेरने को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है. लोहरदगा जिले के साथ-साथ लातेहार और गुमला जिले की पुलिस टीम भी नक्सलियों को घेरने में जुटी हुई है. नक्सली पुलिस पर वॉकी-टॉकी से नजर रख रहे हैं. बरामदगी में यह खुलासा हुआ है. पिछले दिनों लोहरदगा जिले के किस्को थाना के भूसाखाड़ जंगल में भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर रविंद्र गंझू के हथियारबंद दस्ते के साथ लोहरदगा पुलिस का आमना-सामना हुआ था.

जल्द खत्म होगा नक्सली कमांडर का दस्ता: एसपी

इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली भी लगी. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घटना स्थल से वॉकी-टॉकी, विस्फोटक, दैनिक उपयोग के सामान सहित कई सामान बरामद किये हैं. इससे नयी बात यह सामने आई है कि पुलिस की गतिविधि पर नजर रखने को लेकर नक्सली वॉकी-टॉकी के सिग्नल का सहारा ले रहे है. यही नहीं नक्सली अब मोबाइल फोन का भी उपयोग नहीं कर रहे. लोहरदगा एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि नक्सलियों के पास से बरामद सामान से कई नयी बाते सामने आयी हैं. इससे मिले सुराग से पुलिस जल्द ही रविंद्र गंझू के दस्ते को खत्म कर देगी. पुलिस का अभियान अभी जारी है. पिछले एक पखवाड़े के भीतर दो बार पुलिस और नक्सलियों का आमना-सामना हुआ है. इस दौरान नक्‍सली घने जंगल का फायदा उठाकर बच निकलने में कामयाब हुए.

इसे भी पढ़ें: सीआईडी जांच में 27 कोयला चोरों के नाम, बाकी को छूट!

Related Articles

Back to top button