Crime NewsHazaribaghJharkhand

ओपन जेल में बंद नक्सली की मौत

Hazaribag: हजारीबाग ओपन जेल में बंद सरेंडर नक्सली बंदी चंद्रभुषण यादव की मौत शेख हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गई. वह लातेहार का रहने वाला था.

बताया गया कि सोमवार को अचानक उसकी तबियत बिगड़ी. सांस लेने में दिक्कत के बाद उसे एचएमसीएच लाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. बताया गया कि अभी उसकी मौत को सस्पेक्ट कोविड संक्रमण से मौत माना जा रहा है. अभी उसके सैंपल रिपोर्ट नहीं आयी है.

काराधीक्षक कुमार चंद्रशेखर ने ओपन जेल में रह रहे सभी 33 बंदियों का कोविड टेस्ट करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को और एचएमसीएच को पत्र लिखा है.

इसे भी पढ़ें :कोरोना संकट: विभागों को CM का निर्देश, कोई भी नीति या योजना बनाते समय दूरगामी परिणाम का रखें ध्यान

Related Articles

Back to top button