Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबाद मे वज्रपात से 10 साल के बच्चे की मौत, एक गंभीर

Dhanbad: झरिया आरएसपी कॉलेज ग्राउंड में खेल रहे लगभग 10 साल के दो बच्चे ठनका की चपेट में आ गए जिससे एक बच्चे कि वहीं मौत हो गई जबकि एक को गम्भीर स्थिति में SNMMCH अस्पताल ले जाया गया है.

बताया जाता है कि RSP कॉलेज के समीप ही माडा कॉलोनी के दो बच्चे पास के RSP कॉलेज के ग्राउंड में खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम बदला और आसमान में बादल के साथ गर्जन होने लगा और वज्रपात हुआ.

इसे भी पढ़ें:BIT MESRA : एमटेक के 21 विषयों सहित तीन अन्य कोर्स में एडमिशन का अब भी है मौका

इस दौरान खेल रहे दोनों बच्चे चपेट में आ गए. वहीं घटना स्थल पर ही एक की मौत हो गई. एक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है.

लेकिन स्थिति काफी गंभीर थी. घटना के बाद हो हल्ला होने लगा. इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. काफी लोग आरएसपी कॉलेज पहुंचने लगे.

इसे भी पढ़ें:2024 तक 59 लाख हाउस होल्ड तक पहुंच जायेगी नल से जल की सुविधा

Related Articles

Back to top button