
Giridih: कोरोना के टीकाकरण को लेकर गिरिडीह स्वास्थ्य विभाग ने भी तेजी लाना शुरु कर दिया है. शहर के सदर अस्पताल में दो स्थानों के अलावे नवजीवन नर्सिंग होम और व्हीट्टी बिहार स्वास्थ्य केंद्र में भी टीकाकरण किया जा रहा है. स्वदेशी वैक्सीन कोविशील्ड को ज्ञान मंदिर की साध्वी सद्गुरु मां ज्ञान ने वैक्सीन का पहला डोज लिया.
पूर्व कोडरमा सांसद रवींद्र राय ने भी पहला डोज लिया. मां ज्ञान ने मौके पर कहा कि एक बड़े खतरे से जनमानस उबर रहा है. केंद्र सरकार ने कोरोना के खतरे से हर एक व्यक्ति को निकालने का जो प्रयास शुरू किया है, उसके प्रति सभी वर्गो को गंभीर होना चाहिए. इधर जिले में 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन लगातार जारी है.
इसे भी पढ़ें : वायरल: सोशल मीडिया पर हेलीकॉप्टर क्रैश की न्यूज़ वायरल, जानिए क्या है सच्चाई




