
New Delhi : इन दिनों सोशल मीडिया पर भारत के वीर जवानों के वीडियो काफी ट्रेंड कर रहे हैं. बीते दिनों कश्मीर में भारी बर्फ बारी के बीच सीमा की हिफाजत कर रहे जवान हो या बर्फ बारी के बीच बिहू मनाते जवान, सभी को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिला. वहीं अब सोशल मीडिया पर भारतीय नौसेना के जवानों का वीडियो तेजी से वायरल होता दिख रहा है. इसमें नौसेना के जवानों को धुन पर झूमते देखा जा सकता है.
इसे भी पढ़ें :गया में सेक्स रैकेट का खुलासा, 15 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल का है वीडियो
दरअसल 26 जनवरी को देशभर में बड़ी ही धूम-धाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. इस अवसर पर राजधानी दिल्ली में देश के राष्ट्रपति राजपथ पर तिरंगा फहराते हैं. इस दौरान गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया जाता है.
इसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के जवान भाग लेते हैं. इन दिनों राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के रिहर्सल हो रही है. वहीं रिहर्सल के दौरान भारतीय नौसेना के जवानों का गाया एक गाना सभी का दिल जीतता दिख रहा है.
इसे भी पढ़ें :सरकारी स्कूलों के डेढ़ लाख बच्चों में मात्र 74 हजार ही ले रहे ऑनलाइन क्लास का लाभ
59 सेकंड का वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं लोग
Monica Darling at Rajpath is with #IndianNavy #RepublicDay#RepublicDay2022 #IndianDefenseServices See the video below👇 pic.twitter.com/j5EmWO6rm5
— SUMIT SINGH (@sumitsingh_018) January 20, 2022
फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसमें गणतंत्र दिवस परेड के लिए रिहर्सल कर रहे जवानों को गाना गाने के साथ ही गाने की धुन पर झूमते देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर 59 सेकंड का यह वीडियो सभी के दिलों में जगह बनाता दिख रहा है. इसके साथ ही वीडियो यूजर्स को प्रभावित भी कर रहा है.
फिलहाल सोशल मीडिया पर छाए इस वीडियो में नौसेना के जवानों को ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ गाना गाते देखा गया है. जिसे देख हर सोशल मीडिया यूजर्स काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. वहीं इस वीडियो को तेजी से कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया गया है.
इसे भी पढ़ें :10 लाख का इनामी माओवादी नक्सली महाराज प्रमाणिक ने एके-47 सहित किया सरेंडर




