
Dehradun: 24 जनवरी नेशनल गर्ल चाइल्ड डे (National Girl Child Day) पर हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनेंगी. सृष्टि उत्तराखंड की समर कैपिटल गैरसैंण से शासन करेंगी और त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार की तमाम योजनाओं की समीक्षा करेंगी. इन योजनाओं में अटल आयुष्मान योजना, स्मार्ट सिटी परियोजना, पर्यटन विभाग की होमस्टे योजना और अन्य विकास परियोजनाएं शामिल हैं. बता दें कि देश और समाज में लड़कियों की स्थिति बेहतर बनाने के लिए हर साल 24 जनवरी को नेशनल गर्ल चाइल्ड डे यानी राष्ट्रीय बालिका शिशु दिवस मनाया जाता है. लड़कियों को ज्यादा समर्थन और नये मौके देने के लिए 2008 में इसकी शुरुआत की गई. तब से इसे हर साल सेलिब्रेट किया जाता है.
इसे भी पढ़ें- लालू प्रसाद दिल्ली एम्स के कार्डियक सेंटर में भर्ती, डॉक्टरों की टीम ने शुरू किया उपचार
अधिकारी देंगे प्रेजेंटेशन
योजनाओं की समीक्षा से पहले सृष्टि सीएम कार्यालय के कामकाज को देखेंगी. इस दौरान उत्तराखंड सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी अपनी योजनाओं पर प्रत्येक में पांच मिनट की प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम में सभी शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मुख्य सचिव को एक पत्र लिखा है. आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने कहा है कि कार्यक्रम राज्य विधान सभा भवन में दोपहर 12 से 3 बजे तक होगा. नेगी ने कहा कि आयोग ने बाल सभा का गठन किया है.
इसे भी पढ़ें- ढाई महीने के बाद आमने-सामने होंगे भारत और चीन के मिलिट्री कमांडर, एलएसी में तनाव कम करने पर होगी चर्चा




