
Ranchi : कोयला कारोबारी और विस्थपित नेता प्रेम सागर मुंडा की हत्या के मामले में टीपीसी के दक्षिण छोटानागपुर जोनल विक्रांतजी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि प्रेमसागर मुंडा से टीपीसी संगठन का कोई विवाद नहीं था.
किसी भी विस्थापित की हत्या होती है तो उसकी हत्या का आरोप पुलिस टीपीसी के पर लगा कर पल्ला झाड़ लेती है. पिपरवार थाना के बिलारी निवासी विस्थापित नेता प्रेमसागर मुंडा की हत्या के मामले में भी ऐसा हो रहा है.
बता दें कि दो मार्च को प्रेम सागर मुंडा की रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित मोरहाबादी के होटल पार्क प्राइम के पास अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.
इसे भी पढ़ें: कतरास की ज्वेलरी दुकान में आयकर टीम का छापा, सामने आ सकता है टैक्स चोरी का मामला
टीपीसी का गठन माओवादियों में घुसे गलत तत्वों के खिलाफ हुआ

टीपीसी के दक्षिण छोटानागपुर जोनल विक्रांतजी ने के द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में कहा है गया कि टीपीसी का गठन माओवादियों में घुसे कुछ गलत तत्वों के खिलाफ हुआ. माओवाद से संघर्ष में सैकड़ों निर्दोष ग्रामीणों को माओवादियों ने मार दिया.
टीपीसी ने संघर्ष कर इस एरिया को माओवाद से मुक्त कराया. जब पूरा इलाका शांत हो गया तो पुलिस का नकारात्मक चेहरा सामने आने लगा. और ग्रामीण विस्थापितों को टीपीसी के नाम पर तंग किया जाने लगा. पुलिस के दहशत के कारण कई लोग अपना गांव छोड़ चुके हैं.
टीपीसी बैक फुट पर आ गया तो इस एरिया में श्रीवास्तव गिरोह, पाण्डेय गिरोह और अब सुजीत सिन्हा गिरोह के गुंडे पुलिस से सांठगांठ कर इस पूरे इलाके की शांति में जहर घोल रहे हैं. हाल ही में ऐसे गिरोह ने कई स्थानीय लोगों की हत्या की है.
ऐसे गिरोह के लोग शहरों में रहकर अपना गिरोह चलाते हैं. पुलिस इनका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाती है और बिना वजह टीपीसी पर आरोप लगाती है.
इसे भी पढ़ेंः नेता प्रतिपक्ष न सही, फिलहाल भाजपा नेता के तौर पर मान्यता देकर गतिरोध समाप्त करें: अमर बाउरी
100 करोड़ रुपये का लेवी के हिसाब का मामला झूठा
पुलिस कह रही है कि प्रेमसागर का टीपीसी से 100 करोड़ रुपये की लेवी के हिसाब का मामला चल रहा था. यह सरासर झूठ और हास्यास्पद आरोप है. इसका खंडन करते हुए संगठन का कहना है कि प्रेमसागर मुंडा से संगठन का कोई विवाद नहीं था.
एक विस्थापित युवक की हत्या से टीपीसी संगठन दुखी है. एक-एक कर स्थानीय लोगों की हत्या हो रही है और पुलिस केवल उसकी लीपापोती कर रही है. जबकि वीडियो और पर्चा जारी कर हत्याओं की जिम्मेवारी गुंडा गिरोह के लोग ले रहे हैं.
राजधानी में प्रेमसागर की हत्या होती है और पुलिस टीपीसी का नाम ले लेती है. यह सोची समझी चाल है. प्रेम सागर की हत्या से टीपीसी का कोई लेना देना नहीं है. हम मुख्यमंत्री से इस मामले का निष्पक्ष जांच करवाने की मांग करते हैं.
बाइक सवार अपराधियों ने मारी थी गोली
बीते 2 फरवरी की शाम बाइक सवार दो शूटरों ने प्रेम सागर मुंडा पर छह गोलियां चलाईं थीं. प्रेम सागर को चार गोली एक सिर में और तीन सीने में लगी थी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी एदलहातू के रास्ते फरार हो गए थे.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेम सागर मुंडा को रिम्स ले गयी थी. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था.
इसे भी पढ़ें: नर्सिंग काउंसिल की मान्यता लिये बिना वाइबीएन यूनिवर्सिटी में चल रहे नर्सिंग के दो कोर्स




