
New Delhi : कोरोना के केसों में आज बड़ा उछाल देखने को मिला है. बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इसके साथ-साथ 56 लोगों ने कोविड की वजह से जान भी गंवाई है.
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, भारत में कोविड के आज 20,044 नए मामले सामने आए हैं. यह आंकड़ा डराने वाला है. क्योंकि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए केसों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को भी देश में कोरोना के 20,038 मामले सामने आए थे.
नए केस दर्ज करने वाले टॉप पांच राज्यों में शामिल पश्चिम बंगाल में 3,067 नए केस सामने आए हैं. इसके बाद केरल में 2,979 मामले, महाराष्ट्र में 2,371 मामले, तमिलनाडु में 2,312 मामले और ओडिशा में 1,043 मामले आए हैं. 58.72% नए मामले इन पांच राज्यों से सामने आए हैं.
इसे भी पढ़ें: Big news : देश में मिला मंकीपॉक्स का पहला केस, विदेश से केरल लौटे शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव, दिशा-निर्देश जारी




