Crime NewsRanchi

रांची के पिठोरिया में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार,पुलिस कर रही पूछताछ

Ranchi: राजधानी रांची के पिठोरिया इलाके में पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम सद्दाम बताया जा रहा है. पुलिस के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सद्दाम किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने सद्दाम को कोकोदोरो गांव से गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए सद्दाम से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों के अनुसार जल्दी ही पूछताछ के बाद उसे मीडिया के सामने पेश कर उससे संबंधित आपराधिक कांडों का खुलासा कर दिया जाएगा.

इसे भी पढे: Road Accident In Jharkhand : सड़क दुर्घटना में घायल होनेवाले को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा पांच हजार नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र भी

Related Articles

Back to top button