
Ranchi : बुधवार से सिमडेगा में राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप शुरू हो रहा है. अल्बर्ट एक्का हॉकी स्टेडियम में सारे मैच होने हैं. सीएम हेमंत सोरेन, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी सहित अन्य़ भी इसमें शरीक होकर इसकी शोभा बढ़ाएंगे. साथ ही सीएम के ही हाथों इसका उद्घाटन भी होना है. इसके अलावे भी सिमडेगा को एक और इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम की सौगात भी मिलेगी. अल्बर्ट एक्का स्टेडियम के ठीक बगल में ही यह स्टेडियम 2 सालों के भीतर तैयार करने का प्रोग्राम है. ऐसे में आने वाले समय में सिमडेगा में इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ियों को भी खेलते देखने का मौका खेल प्रेमियों को मिल सकेगा.
इसे भी पढ़ेंः मोकामा में पिस्टल की नोंक पर बाप-बेटे ने महिला की नंगी तस्वीर खींचकर किया वायरल
खर्च होंगे 14 करोड़
जानकारी के अनुसार नया इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम लगभग 14 करोड़ (13.75 लाख) की लागत से बनाया जायेगा. साढ़े 6 एकड़ जमीन इसके लिये ली जा चुकी है. स्टेडियम में इंटरनेशनल क्वालिटी का ब्लू एस्ट्रो टर्फ बिछाया जायेगा. ऐसे में यहां इंटरनेशनल स्तर के मैचों का आयोजन भी संभव हो सकेगा. हालांकि अभी इसके लिये आवंटन नहीं आया है.
ओलंपियनों की धरती पर आएंगे इंटरनेशनल प्लेयर्स
हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह के मुताबिक उम्मीद है कि सीएम के हाथों मिलने वाली सौगात का लाभ हॉकी खिलाड़ियों को 2 सालों के भीतर मिल जायेगा. इंटरनेशनल स्तर के की स्टेडियम की सुविधा हो जाने पर हॉकी झारखंड यहां इंटरनेशनल स्तर के मैच भी करवाएगा. जिस सिमडेगा की धरती से कई हॉकी सितारे, ओलंपियन और इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर्स निकले हैं, वहां दुनियाभर के प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ियों को खेलते देखना बेशक रोमांचक होगा.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड के 263 पंचायत समितियों के विकास में चार फीसदी ही राशि हुई खर्च




