ChatraNEWS

चतरा में अतिक्रमण के खिलाफ चला नगरपालिका का बुलडोजर, कई घर व दुकान टूटे

Chatra : शहर के नयकी तालाब पर अतिक्रमण के खिलाफ नगरपालिका ने बुलडोजर चलाया. अभियान के दौरान कुछ मकान और दुकान तोड़े गए. कारवाई करने से 48 घंटे पूर्व ही नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को मकान और दुकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया था. बावजूद लोगों ने मकान खाली नहीं किया. ऐसे में मजबूरन नगर पालिका प्रशासन को कड़ी कारवाई करनी पड़ी.

 

आपको बता दें कि नयकी तालाब शहर के बीचोबीच स्थित है. जिसमें करीब सवा दो करोड़ की लागत से इस तालाब का सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है. इसी सुंदरीकरण कार्य में तालाब के किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए मकान और दुकान बाधा बन रहे थे. जिसे नोटिस देने के बाद तोड़ दिया गया. हालांकि इस दौरान प्रशासन को वहां रह रहे लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा. जिनके जिनके दुकान और मकान टूटे उनका रो रोकर बुरा हाल है.

Related Articles

Back to top button