
Dubai : आईपीएल 2021 से पहले एमएस धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम यूएई पहुंच गई है. टीम ने अपना क्वारंटीन का वक्त पूरा कर लिया है. इसके साथ ही प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. टीम ने अभी तक जो भी मैच खेले हैं, उसमें टीम का अच्छा प्रदर्शन देखने के लिए मिला है. इस बार पूरी संभावना है कि टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.
अब सीएसके के प्रैक्टिस कैंप से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एमएस धौनी प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही सीएसके के फैंस के लिए अच्छी बात ये भी है कि एमएस धौनी लंबे लंबे छक्के लगाते हुए दिख रहे हैं, जिसके लिए धौनी जाने जाते हैं. वहीं धौनी के फैंस भी इस वीडियो को देखकर खुश हो रहे हैं. उन्हें लगता है कि एमएस धौनी का वही रूप उन्हें फिर से देखने के लिए मिलेगा, जो पहले दिखता था.
इसे भी पढ़ें :रांची निगम आफिस में स्मोकिंग की तो लगेगा फाइन, नो स्मोकिंग जोन घोषित
यूएई में प्रैक्टिस कर रहे हैं धौनी
View this post on Instagram
एमएस धौनी अपनी टीम के साथ इस वक्त संयुक्त अरब अमीरात में हैं प्रैक्टिस कर रहे हैं. एमएस धौनी पिछले कुछ समय ये उस तरह नहीं खेल रहे हैं, जिसके लिए वे जाने पहचाने जाते हैं. हालांकि अब वे इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं केवल आईपीएल में ही नजर आते हैं. एमएस धौनी का प्रेक्टिस सेशन से जो वीडियो सामने आया है, उसमें वे खुद गेंद के पास जाकर, यानी आगे बढ़कर उसे खेल रहे हैं. धौनी आगे बढ़कर कई आक्रामक स्ट्रोक खेलते हुए दिख रहे हैं.
इसी दौरान धौनी ने एक जोरदार शॉट लगाया, इसके बाद गेंद स्टेडियम से बाहर की ओर चली गई. पास ही एक पार्क है, गेंद ने वहां तक की दूरी तय की है. इसके साथ ही लिखा गया है, ये है एमएस धौनी के बल्ले की आवाज. आईपीएल फेज टू के पहले ही मैच में एमएस धौनी की चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस से होने वाला है. ये मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा.
इसे भी पढ़ें :देवघर डीसी के आदेश के खिलाफ सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम पहुंचीं हाइकोर्ट
प्वाइंट्स टेबल में नंबर दो पर है सीएसके
एमएस धौनी को संन्यास लिए हुए अब करीब एक साल से भी ज्यादा का वक्त हो गया है. साल 2020 में 15 अगस्त के दिन धौनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. इसके बाद वे आईपीएल 2020 उसके बाद आईपीएल 2021 के फेज वन में भी दिखे. आईपीएल 2020 का सीजन भले धौनी उनकी टीम के लिए अच्छा न गया हो, लेकिन इस साल टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है. टीम इस वक्त प्वाइंट्स टेबल में नंबर दो पर काबिज है. देखना होगा कि टीम का आगे का सफर कैसा रहता है.
इसे भी पढ़ें :अभिषेक बच्चन लीलावती अस्पताल में भर्ती, श्वेता संग मिलने पहुंचे पिता अमिताभ, देखें PHOTOS




