Sports

कोरोना वायरस का असर : बीसीसीआइ ने ईरानी कप सहित सभी घरेलू मैच निलंबित किये

Mumbai/New Delhi :  बीसीसीआइ ने कोविड-19 महामारी के कारण शेष भारत और रणजी चैंपियन सौराष्ट्र के बीच होने वाले ईरानी कप सहित अपने सभी घरेलू टूर्नामेंट निलंबित कर दिये.

बीसीसीआइ सचिव जय शाह के हस्ताक्षर वाले बयान में बोर्ड ने कहा कि जिन टूर्नामेंटों को स्थगित किया गया उनमें ईरानी कप, विज्जी ट्राफी, सीनियर महिला एकदिवसीय नाकआउट और सीनियर महिला वनडे चैलेंजर शामिल हैं.

जिन जूनियर महिला टूर्नामेंट को आगामी नोटिस तक रोका गया है उनमें अंडर-19 वनडे नाकआउट, अंडर-19 टी20 लीग, सुपर लीग और नाकआउट, अंडर-19 टी20 चैलेंजर ट्राफी, अंडर-23 नाकआउट और अंडर-23 वनडे चैलेंजर शामिल हैं.

इसे भी पढ़ेंः #Citizenship : पांच साल में 5.8 लाख भारतीयों ने छोड़ी देश की नागरिकता, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा में बसे

एआइएफएफ ने सभी फुटबाल टूर्नामेंट 31 तक निलंबित किये

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआइएफएफ) ने कोविड-19 महामारी के चलते शनिवार को अपने सारे स्तर के टूर्नामेंट 31 मार्च तक निलंबित कर दिये जिसमें आई लीग भी शामिल है. यह निलंबन रविवार से प्रभावी होगा.

देश की शीर्ष फुटबाल संस्था ने बयान में कहा, ‘‘स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी परामर्श और कई राज्य सरकारों के निर्देशों का पालन करते हुए एआइएफएफ के अंतर्गत आने वाली सभी फुटबाल गतिविधियां 31 मार्च 2020 तक निलंबित रहेंगी. ’’ कोरोना वायरस संक्रमण के चलते दुनिया भर में कई खेल टूर्नामेंट या तो रद्द हो गये हैं या स्थगित हो गये हैं.

शुक्रवार को बीसीसीआइ ने आईपीएल को 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया.  बयान के अनुसार, ‘‘एआइएफएफ मार्च के अंतिम हफ्ते में स्थिति का जायजा लेगा और संबंधित अधिकारियों के निर्देशों का पालन करके फैसला लेगा. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी हीरो आई लीग के मैच 15 मार्च 2020 से निलंबित किये जाते हैं. ’’

इसके मुताबिक, ‘‘सभी हीरो दूसरी डिवीजन, हीरो युवा लीग, गोल्डन बेबी लीग और राष्ट्रीय प्रतियोगितायें तुरंत प्रभाव से निलंबित रहेंगी. ’’

इसे भी पढ़ेंः केंद्र सरकार ने  #COVID-19 को आपदा घोषित किया, मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा

इसे भी पढ़ेंः सावधान रहें क्योंकि लक्षण नजर आने से पहले ही फैल चुका होता है #CoronaVirus: स्टडी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button