GiridihJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

Breaking News : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की बिगड़ी तबीयत, मेदांता के ICU में चल रहा इलाज

एमजीएम हॉस्पिटल, चेन्नई में इनका लंग्स ट्रांसप्लांट कराया गया था

Ranchi : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई. उल्टी की शिकायत के बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. जहां डॉक्टरों ने आइसीयू में एडमिट कर उनका इलाज शुरू कर दिया है. डॉक्टरों का कहना है कि उनके लिवर में कुछ समस्या है. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है.

इसे भी पढ़ें :Breaking News : देशभर में 30 सितंबर तक जारी रहेगा कोविड-19 संबंधित प्रोटोकाल, गृह मंत्रालय ने बढ़ाई अवधि

कोरोना से हुए थे संक्रमित

2020 के सितंबर में तबीयत होने पर उन्हें रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया था. जांच के बाद कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि की गई थी. लंग्स में इंफेक्शन के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिये चेन्नई एयर एम्बुलेंस के जरिये भेजा गया था.

एमजीएम हॉस्पिटल में उनका लंग्स ट्रांसप्लांट कराया गया. 14 जून को जगरनाथ महतो को चार्टर्ड प्लेन के जरिये रिम्स के दो डॉक्टरों की देखरेख में चेन्नई से रांची वापस लाया गया था. इसके बाद कुछ दिनों तक आराम करने के बाद वे काम पर लौट आए थे.

इसे भी पढ़ें :पंचायती राज : सबकी योजना सबका विकास अभियान 22 जिलों में लापरवाही, रुक सकता है अरबों रुपये का अनुदान

Related Articles

Back to top button