
Ranchi: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने महिंद्रा फाइनेंसकर्मी की 6 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतक का नाम मुकेश जालान है. वहीं इस घटना को तीन दिन बीत गये हैं फिर भी पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं.
पुलिस अबतक ने तो आरोपियों का पता नहीं लगा सकी है और न ही हत्या के पीछे का कारण का खुलासा कर पायी है. गौरतलब है कि घटना हरमू रोड स्थित किशोरगंज के रोड नंबर-1 की है. दो बाइक पर सवार होकर आये छह अपराधियों ने 6 फरवारी की देर रात इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गये.
इसे भी पढ़ें- हजारीबाग: असामाजिक तत्वों ने की महात्मा गांधी की प्रतिमा खंडित, जांच जारी
अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
मुकेश जालान हत्याकांड के मामले में रांची पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस यह पता करने कि कोशिश कर रही है कि मुकेश जहां काम करता था यानि कि महिंद्रा फाइनेंस में उसका किसी प्रकार का विवाद तो नहीं था. या फिर प्रेम-प्रसंग की वजह से तो उसकी हत्या नहीं की गयी है.

मुकेश के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि मुकेश करीब 8 साल से महिंद्रा फाइनेंस कंपनी में काम कर रहा था. वह फाइनेंस के अलावा सीजर विभाग का भी काम देखता था. इसलिए पुलिस किसी सीजर के मामले का विवाद भी खंगाल रही है, हालांकि परिजनों ने अबतक किसी भी प्रकार के विवाद होने की बात से इनकार किया है.
इसे भी पढ़ें- थाईलैंड मॉल में गोलीबारी करने वाला सैनिक ढेर, 20 की मौत, 42 घायल
जांच के लिए एसआइटी टीम गठित
मुकेश जालान की हत्या की जांच के लिए एसआइटी टीम का गठन किया गया है. एसएसपी अनीश गुप्ता ने सिटी एसपी सौरभ के नेतृत्व में टीम का गठन किया है.
इसमें हटिया एएसपी विनीत कुमार, कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल, सिटी डीएसपी अमित कुमार सिंह, सदर डीएसपी दीपक पाडेय, साइबर डीएसपी यशोदरा, सुखदेवनगर थानेदार, कोतवाली थानेदार, हिंदपीढ़ी थानेदार व अरगोड़ा थाना प्रभारी शामिल हैं.
घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश दिया गया है. वहीं एसआइटी के अलावा पांच टीमें भी बनायी गयीं हैं. ये सभी टीम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रहीं हैं.
इसे भी पढ़ें- #BiharElection के लिए लोजपा ने किया अपनी रणनीति का खुलासा
क्या है मामला
6 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे मुकेश जालान अपने गाड़ीखाना स्थित दुकान से पैदल ही अपने घर लौट रहा था. जैसे ही वह किशोरगंज रोड नंबर-1 के पास पहुंचे पहले से घात लगाकर बैठे छह अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद अपराधी पहाड़ी टोला की ओर तेजी से भाग निकले.
गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकले और मुकेश के घरवालों को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंचे परिवार और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन उसे सदर अस्पताल ले गये जहां से उसे आर्किड अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृक घोषित कर दिया. मामले का सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजनों से जानकारी ली. पुलिस ने घटनास्थल की भी जांच की.




