
NewDelhi : रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप गुरुवार को 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया. पिछले 30 साल में कंपनी की मार्केट वैल्यू में 60 हजार प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी के विजन पर निवेशकों का भरोसा बना हुआ है और उन्होंने उसे लगातार समर्थन दिया है.
इसी वजह से जनवरी 1991 के बाद से कंपनी के वैल्यूएशन में 60,742 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. इस दौरान रिलायंस ने कई ऐसे मुकाम हासिल किये, जहां उससे पहले कोई अन्य भारतीय कंपनी नहीं पहुंची थी. वह निजी क्षेत्र की देश की पहली कंपनी बनी, जिसकी रेटिंग SऐंडP और मूडीज ने की.
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड विश्व की टॉप-10 कंपनियों में शामिल हो गयी है. रिलायंस कंपनी बाजार पूंजीकरण गुरुवार 28 नवंबर को 10 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया. जान लें कि आरआईएल इस आंकड़े को हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गयी है.
इसे भी पढ़ें : #Parliament में दी गयी जानकारी, देश के 42 बैंकों ने 2.12 ट्रिलियन रुपये का लोन राइट ऑफ किया
रिलायंस कंपनी की वैल्यू पाकिस्तान की आधी जीडीपी के बराबर
यह कंपनी विश्व में करीब 156 देशों के बराबर है जिनकी GDP रिलायंस इंडस्ट्रीज से कम हैं. नवभारत टाइम्स के अनुसार वर्तमान में रिलायंस कंपनी की वैल्यू पाकिस्तान की आधी जीडीपी के बराबर है. पाकिस्तान की कुल जीडीपी करीब 23 लाख करोड़ रुपये है. बता दें कि अगस्त 2005 में कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये था. 14 सालों में मार्केट कैप 10 गुना हो गया.
इसे भी पढ़ें : #LokSabha : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, शिवसेना ने सामना में गोडसे को देशभक्त बताया था , अब कांग्रेस उसी के साथ
सऊदी अरामको 1700 अरब डॉलर के साथ विश्व की सबसे बड़ी कंपनी
मार्केट कैप के लिहाज से विश्व में यह टॉप-10 कंपनियों में नौवें स्थान पर है. वैल्यू की लिहाज से सऊदी अरामको 1700 अरब डॉलर के साथ विश्व की सबसे बड़ी कंपनी है. दूसरे नंबर पर ऐपल है जिसकी वैल्यू 1190 अरब डॉलर है, तीसरे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट है जिसकी वैल्यू 1162 अरब डॉलर है. नौवें नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 140 अरब डॉलर है और आठवें नंबर पर Chevron है, जिसका मार्केट कैप 223 अरब डॉलर है.
वेल्यू की लिहाज से 7.8 लाख करोड़ वाली टीसीएस दूसरे नंबर पर, 6.9 लाख करोड़ की वैल्यू के साथ एचडीएफसी बैंक तीसरे नंबर पर, 4.5 लाख करोड़ वैल्यू के साथ हिन्दुस्तान यूनिलिवर चौथे नंबर पर और एचडीएफसी 3.9 लाख करोड़ की वैल्यू के साथ पांचवें नंबर पर ह. दसवें नंबर पर इन्फोसिस है, जिसका मार्केट कैप 2.9 लाख करोड़ रुपये है. टॉप-10 में एकमात्र सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक SBI है, जिसका मार्केट कैप 3.1 लाख करोड़ रुपये है और यह सातवें नंबर पर है.
इसे भी पढ़ें : #SriLankanPresident: भारत और श्रीलंका के संबंधों को ऊंचाईयों पर ले जाना चाहता हूं- गोटबाया राजपक्षे




